Bay Leaf in Hindi | तेज पत्ता के उपयोग, क्षति व लाभ सभी जानकारी

आप भी तेज पत्ती के बारे में तो जानते ही होंगे और अगर आप एक महिला हैं तो आप तेज की पत्ती से भली-भांति परिचित होंगी। यानी भारत में ऐसा कौन सा किचन नही है, जहाँ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए तेज पत्ता का इस्तेमाल नहीं किया जाता हो, लेकिन यह जानकर बहुत दुख होता है कि तेजपत्ता के बारे में बहुत से लोग जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में जानते हैं हमने Bay Leaf in Hindi के बारे में विस्तार से बताया हैं।

अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए हैं कि आज हम किस बारे में बात करने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आज हम तेज के पत्तों के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम आपको तेज के पत्तों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। आप विषयसूची में देख सकते हैं कि हमने किन विषयों पर चर्चा की है।

Bay Leaf in Hindi | तेज पत्ता क्या है?

खाने में सुखे तेजपत्ता का इस्तेमाल किया जाता है तेज पत्ता को लॉरेल लीफ भी कहा जाता है और यह लौरासी पिरवार का हिस्सा है वही अगर इसकी रंग की बात करे तो जैतूनी हरा और ऊपर से चिकना होता है, तेज पत्ता नाजुक रूप से सुगंधित होते है परंतु यह स्वाद में कड़वा होता है।

तेजपत्ते की वृक्ष 7.5 सेमी ऊँचा और छोटे मध्यम आकार का होता है वही इस वृक्ष की पत्ते 10-12.5 सेमी लंबे और विभिन्न चौराई, चमकीले. अण्डाकार नोंकदार होता है और यह सुगन्धित और स्वाद मे तीखे होते है। इसके अलावा इसके फूल हल्का पीला कलर के रूप में होते है।

आपलोगो को तेजपत्ता में नौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल, एटीबैक्टिरीयण गुण के बारे पता नही होगा, लेकिन आपको बता दे कि इसी वजह से इसकी आयुर्वेद में उपचार के लिए एक मुख्य स्थान है, इसके फायदे के बारे में हम आगे बात करेंगे।

तेजपत्ता कहाँ पाया जाता है?

यह फ्रांस, भारत, इटली, मध्य अमेरिका, उत्तर अमेरिका, बेल्जियम और रूस आदि में भी पाया जाता है लेकिन यह उत्तरी क्षेत्रों में नही पाया जाता है वही अगर भारत की बात करे तो भारत में तेज पत्ता बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में पाया जाता है इसके अतिरिक्त उतरी पूर्वी भारत के पहाड़ी ईलाकों में भी पाया जाता हैं।

तेज पत्ता के उपयोग

वैसे तो तेज के पत्तों को खाने के अलावा आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन जब खाने में इस पत्ते के इस्तेमाल की बात आती है तो लोग खासतौर पर भारत, अमेरिका, इटली, फ्रांस आदि देशों में इसका इस्तेमाल करते हैं। उदारहण के तौर पर इसका इस्तेमाल सूप, मांस, सब्जियों, दमपुख्त और समुद्री भोजन में किया जाता है। तेजपत्ते का उपयोग भारत व पाकिस्तान में लोग अक्सर बिरयानी एवं अन्य मसालेदार व्यंजनों में करते हैं।

तेजपत्ता के लाभ

आपके जानकारी के लिए बता दे कि तेज पत्ते के पेड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आयुर्वेद में इसके उपचार के रूप में उपयोग किए जाते हैं, नीचे हम तेज पत्ते के फायदों के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।

  1. डायबिटीज: उनलोगो के लिए काफी ज्यादा फायदे मंद सिद्ध हो सकता है जो मधुमेह की समस्या से जूझ रहे है उसके लिए पत्ते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता हैं।
  2. दांतो के लिए उपयोगी: तेजपत्ता दांतों के लिए भी लाभकारी हो सकता है क्योकि इसकी टहनियों में वाष्पशील तेल होते है और यह खून के बहाव को बेटर करते हैं, और इसमे विटामिन-सी भी पायी जाती हैं।
  3. कैंसर से बचाव: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर विज्ञान लगातार रिसर्च कर रहे है परंतु यह निराशा जनक बात है कि वैज्ञानिक अभी तक इस बीमारी का सटीक उपचार नही खोज पाया है। यदि आहार और नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान दिया जाए तो कैंसर से बचा जा सकता है, उन्ही पदार्थों में तेजपत्ते भी शामिल हैं जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं।
  4. तेज पत्ता सूजन को कम करता है: तेजपत्ते में उपस्थित सिनेओल भी दर्द व सूजन से लड़ने में काम आता है इन पत्तियां में COX-2 एंजाइम की गतिविधि के रोकने में सहायक होती है।
  5. जख्म ठीक करता हैं: जी है दोस्तो तेजपत्ता जख्म को भरने में हेल्प कर सकता है। इसमे अर्क ग्रेनुलेशन टिश्यू होती है जो घाव को भरने का मदत करती हैं।

तेजपत्ता के क्षति

जैसा की हर किसी का दो पहलू होता है इसका भी है। हमने आपको तेजपत्ता से होने वाला लाभ के बारे में बता दिया है चलिए अब इससे होने वाला क्षति के बारे में बात कर लेते हैं। किसी भी चीज को समान्य मात्रा में उपयोग करना उचित रहता है सीमा से अधिक होने पर नुकसान का परिणाम देता है इसलिए अधिक मात्रा में तेजपत्ता का सेवन करना दुष्प्रभाव का वजह बना करता हैं। चलिए इससे होने वाला नुकसान के बारे में बात करते हैं-

  1. अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे डॉक्टर की देखरेख में ही तेज पत्ते का सेवन करना चाहिए।
  2. डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही गर्भावस्था के दौरान तेज पत्ते का सेवन करें।
  3. तेज पत्ते भी एलर्जी का कारण बन सकते हैं क्योंकि इससे बना एसेंशियल तेल संवेदनशील त्वचा है जिससे एलर्जी हो सकती है।

यह थे इससे होने वाला कुछ नुकसान, आप इन बातों को जरूर ध्यान में रखे।

तेजपत्ते का इतिहास

तेजपत्ता की उत्पत्ति एशिया माइनर से हुई है लेकिन यह उपयुक्त जलवायु वाले कई देशों में फैल गया है, तेजपत्ता का पौधा ठंडी जलवायु में नहीं उगता है, इसे उत्तरी क्षेत्रों में नहीं उगाया जाता है। लॉरेल का पेड़ प्राचीन पौराणिक कथाओं में पाया जाने वाला एक केंद्रीय घटक है स्त्री वृक्ष की महिमा करती है।

तेज पत्ता कहाँ से खरीदे

यदि आप खाना नही पकाते है और आपको तेजपत्ता कि अवश्यकता है तो सबसे अपने किचन में जाकर ढूंगे क्योकि तेजपत्ता आपको वही मिलेगा। इसके अलाव आप किसी नजदीकी किरने कि दुकान में जाकर इसे खरीदे सकते हैं। बहुत कम कीमतों पर आपको तेजपत्ता मिल जाएगा, अंग्रेगी में इसे बे लीफ (Bay Leaf) भी कहा जाता हैं।

तेज पत्ता को अन्य भाषा मे क्या कहते है

भारत में इसे तेज पत्ता और Indian Bay Leaf भी कहा जाता है, लेकिन अलग-अलग जगह पर इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है-

  • संस्कृत: तेजपत्र;, पाकरञ्जन, पत्र, तमालपत्र, गन्धजात, पत्रक
  • हिन्दी: तेजपत्ता, तमालपत्र, बराहमी, पत्र
  • गुजराती:  तज, तमालपत्र
  • नेपाल: तेजपात
  • तेलुगू: तालीस पत्री, आकुपत्री
  • तमिल: कटटु-मुंकाइ
  • फ़ारसी: सद्रसु
  • अरबी: जर्नाब और साज्जेहिन्दी

तेज पत्ता की खेती

तेजपत्ते की खेती की बात करें तो इसे सभी प्रकार की मिट्टी में किया जा सकता है, लेकिन 6-8 की मिट्टी का पीएच होना उपयुक्त है। तेज पत्ते की खेती के लिए दो से तीन बार अच्छी जुताई की जरूरत होती है।

तेजपत्ता का पानी पीने से क्या होता है?

यदि तेजपत्ते का पानी नियमित रूप से पीया जाए तो शरीर के सूजन को दूर करने में यह मदद करता है क्योकि उसमे सिनेओल मौजूद होता है जो सूजन को दूर करने में काफी मदद कर सकता हैं। सर्दियों के मौसम यदि किसी को सूजन होता है तो नियमित रूप से प्रतिदिन 2 बार तेजपत्ते के गुनगुने पानी पाने से सूजन से राहत का परिणाम आ सकता हैं।

FAQ

Bay Leaf in Hindi में होता है?

बे लीफ को खाना के स्वांद बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करते है इसके अलावा आयुर्वेद में इसका उपचार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता हैं।

तेजपत्ता का पौधा कहाँ मिलेगा?

इसके वृक्ष आपको इटली, रूस, फ्रांस, बेल्जियम, भारत व अमेरिका में मिलेगा। भारत में आपको अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार अन्य स्थान पर मिलेगा।

तेजपत्ता का पेड़ कितना बड़ा होता है?

यह वृक्ष 7.5 मीटर ऊंचा होता है।

निष्कर्ष

आपको यह लेख कैसे लगा हमे कमेंट करके बता सकते हैं, हम इसी तरह के आर्टिकल प्रकाशित करते है यदि आप इसी प्रकार के जानकारी चाहते है तो हमारे साथ जुड़े रहे। यदि आप इस लेख में दिए गए जानकारी से संतुष्ट है तो अपने दोस्तों के साथ लेख को जरूर शेयर करे, Bay Leaf in Hindi के अलावा अगर आप किसी टॉपिक पर लेख चाहते है तो भी हमे बता सकते हैं।

सुनील पासवान इस ब्लॉग के संस्थापक और कंटेंट लेखक हैं, मेरे बारे में अधिक जानने के लिए, About Us पेज पर जाएँ। धन्यवाद

Leave a Comment